फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies due to truck collision, jam

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम

Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to truck collision, jam
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हरदोई-प्रतापपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लग दिया। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात लोगों को समझाकर जाम खुलवा सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बेनीगंज क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी नरेंद्र (25) शनिवार की शाम बाइक से बहनोई राहुल के साथ गांव जा रहा था। सलेमपुर मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने मलिहाबाद के रानीपारा निवासी शिव शक्ति की बाइक में भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। बहनोई राहुल घायल हो गया। उधर, हादसे में शिव शक्ति भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर नरेंद्र के परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा व ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।
सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed