{"_id":"617c4ff61e703d5c8711ecf9","slug":"bike-rider-dies-due-to-speeding-car-collision-fellow-injured-akbarpur-news-knp661208290","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली गेट के सामने तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का उपचार किया जा रहा है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
शिवली कस्बे में मोहल्ला साकेत नगर निवासी आनंद त्रिवेदी (33) पशु आहार की दुकान चलाता था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से दुकान पर काम करने वाले रामपुर गांव निवासी गोविंद के साथ तगादा करने गया था।
वहां से वापस लौटते समय कोतवाली गेट के ठीक सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हादसा करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं कार चालक इटावा के नगलाओमर मानपुरा गांव के दीपांशु को हिरासत में लिया गया है।