{"_id":"658b1dcc491ff1c03408b3b6","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-na-news-c-216-1-etw1001-7044-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में मातम है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र से निकले नेशनल हाईवे पर अड्डा श्यामलाल के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने उसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त औरैया जिले के नगला कले निवासी प्रमोद कुमार (36) के रूप में हुई।
वह औरैया से इटावा की तरफ आ रहा था, तभी किसी वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के आने बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी । पुलिस से मिली सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।