{"_id":"5e798b928ebc3e77b257aa90","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, मां ने एक साल पहले फांसी लगाकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, मां ने एक साल पहले फांसी लगाकर दी थी जान
Tue, 24 Mar 2020 10:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। कटरा बिल्हौर मार्ग पर मानीमऊ गांव के सामने सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बखरिया गांव निवासी गुरबख्श आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का कार्य करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे उसका इकलौता पुत्र शिवम (20) अपनी बाइक से सांडी से घर आ रहा था। तभी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही युवक को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाया था। परिजनों के मुताबिक शिवम की मां पुष्पा देवी ने पिछले वर्ष अगस्त माह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसके परिवार में बाप-बेटे ही बचे थे। शिवम की मौत के बाद पिता गुरबख्श बेसुध होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।