फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider dies after colliding with cattle in Hamirpur, two others injured, police send body for post-mortem

Hamirpur News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो अन्य घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 11 Jun 2022 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 04:42 PM IST
सार

 राठ थाना क्षेत्र में मवेशी की वजह से एक बाइक सवार की जान चली गई। मवेशी बीच सड़क पर था, जिससे बाइक सवार टकरा गया था। इस हादसे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with cattle in Hamirpur, two others injured, police send body for post-mortem
मृतक मनीष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में दोस्त की शादी से लौट रहे युवकों की बाइक रास्ते में भैंस से टकरा गई। तीनों बाइक सवार घायल हो गए। इलाज के लिए झांसी ले जाते वक्त एक की मौत हो गई। वहीं,  दो अन्य की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन

मुस्करा थाने के उपरंहका गांव निवासी तेजकुमार (20) ने बताया कि अपने साथी नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मनीष कुमार (30) और गोरखपुर निवासी सूरजपाल (28) के साथ दोस्त की शादी में मुस्करा गए थे। शुक्रवार देर रात तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास सड़क पर जा रही भैंस से बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हुए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉ. भरत राजपूत ने तीनों को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी जाते वक्त रास्ते में मनीष कुमार की मौत हो गई। मृतक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। सिर में गंभीर चोट आने से मौत हुई है। भाई कृष्ण कुमार ने बताया मनीष गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। पत्नी दुर्गेश, पुत्री छाया (8) व छवि (6) को रोता बिलखता छोड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed