फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Kanpur News: बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से मौत

Thu, 05 Feb 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर थाना के पिपरी गांव के मंगलवार रात नौ बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिल्ली से बाइक लेकर अपने घर कुरारा हमीरपुर आ रहा था। शिनाख्त कर पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दी।
हमीरपुर जिले के थाना कस्बा कुरारा निवासी पवन (35) पुत्र सत्यनारायण दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। मंगलवार रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के सामने कानपुर-झांसी हाईवे पर पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उनका हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर अमरौधा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां ले जाया गया। यहां आने पर डॉ. केदारनाथ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। अनहोनी पर पिता सत्यनारायण, चचेरे भाई सौरभ, जयप्रकाश, बहनोई रामप्रकाश, अवधेश कुमार आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि पवन की सात माह पहले ही शादी हुई थी। वह दिल्ली में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। गांव में उनके एक दोस्त की शादी थी, इसी समारोह में शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। इधर पवन की मौत पर पत्नी सीमा, मां सुखदेवी समेत अन्य परिजनों का हाल बेहाल रहा। थानाध्यक्ष भोगनीपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed