{"_id":"58bba1fa4f1c1b5853e7e2b7","slug":"bike-rider-dead-after-collision-to-a-bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनकर आया छुट्टा सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनकर आया छुट्टा सांड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:00 AM IST
सार
नवाबगंज के पत्रकारपुरम में शनिवार देर रात हादसा
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कों पर अक्सर अन्ना पशु मंडराते नजर आते हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं देता। इस लापरवाही का नतीजा किसी न किसी वाहन चालक की मौत के रूप में सामने आता है। कभी-कभी पशु खुद मारे जाते हैं।
कानपुर के नवाबगंज के पत्रकारपुरम में शनिवार देर रात सांड़ से तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई। इससे सांड और बुलेट सवार दोनों की मौत हो गई। हादसे के वक्त बुलेट सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कल्याणपुर के आवास विकास-एक निवासी बाबूलाल का छोटा बेटा जितेंद्र (29) किसी की कार चलाता था।
शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म करके बुलेट से घर लौट रहा था। घर पहुंचने के चक्कर में वह तेज रफ्तार से बुलेट चला रहा था। पत्रकारपुरम में अचानक सांड़ सामने आ गया और बुलेट सीधे सांड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सांड़ और जितेंद्र दोनों उछल कर दूर जा गिरे। साड़ की वहीं मौत हो गई। जबकि हैलट में डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर जितेंद्र की पत्नी गौरी, भाई गया, राजू और परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और शव से लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को समझा कर शांत कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।