फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider absconding with 80 thousand jewelery by bluffing the woman

महिला को झांसा देकर 80 हजार के जेवर लेकर बाइक सवार फरार

Tue, 23 Nov 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconding with 80 thousand jewelery by bluffing the woman
रसूलाबाद में धोखाधड़ी की शिकार महिला शिवपति। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। आलमपुर खेड़ा गांव में बाइक से आए दो युवकों ने जेवर साफ करने का झांसा देकर एक वृद्धा के 80 हजार के जेवर पार कर दिए। वृद्धा के पुत्र ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

आलमपुर खेड़ा गांव निवासी शिवपति (60) सोमवार को घर पर अकेली थी। पुत्र सोनू सिंह खेत पर गेहूं की बोआई करने गया था। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो युवकों ने जेवर साफ कराने की बात कही। इस पर शिव पति ने घर से जेवर लाकर उन्हें साफ करने को दे दिए।
विज्ञापन

इस बीच युवकों ने प्यास लगने की बात कही और पानी मांगा। वृद्धा पानी लेने रसोई में गई तो दोनों युवक जेवर लेकर फरार हो गए। वृद्धा ने शोर मचाया तो लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, पर वह झींझक की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे पुत्र ने सूचना यूपी-112 पुलिस को दी। उसने बताया कि युवक करीब 80 हजार रुपये के जेवर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed