फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike falls from Shukrullapur overbridge in Farrukhabad one dead

Farrukhabad: शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज से गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 09 Jul 2024 06:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था। तीनों शमसाबाद स्थित एक शादी में तंदूर लगाने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मची रही।

विज्ञापन
Bike falls from Shukrullapur overbridge in Farrukhabad one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी में तंदूर लगाने शमसाबाद जा रहे तीन बाइक सवार शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को लोहिया अस्पताल लाया गया। इसमें एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर दो को रेफर कर दिया गया। परिजनों में चीख-पुकार मची है। युवक आपस में दो परिवार के भाई बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला बगिया निवासी विशाल बाबू (28), अपने ताऊ के बेटे सचिन कुमार (23) और बुढ़नामऊ के सोवित कुमार (26) के साथ शमसाबाद में एक शादी में तंदूर लगाने जा रहे थे। तीनों बाइक से जब शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने विशाल बाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर सचिन और सोवित को रेफर कर दिया। बाइक चला रहे सोवित हेलमेट नहीं लगाए था। विशाल के बड़े भाई कौशलेंद्र उर्फ विमल ने बताया कि वह दूसरे नंबर का था। छोटे भाई शिवम व आर्यन हैं। बहन दुर्गा, संगीता व शिवानी की शादी हो चुकी है। तीनों शमसाबाद स्थित एक शादी में तंदूर लगाने जा रहे थे। पिता की कई साल पहले मृत्यु होने के बाद मां सावित्री ने मेहनत करके बच्चों को पाला था। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज की मोड़ व सुरक्षा घेरा न होने से हो रहे हादसे
शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर बेतरतीब मोड़ और सुरक्षा घेरा न होने से हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले छह माह में यह तीसरी दुर्घटना है। पहले ही दो बार बाइक सवार नीचे गिर चुके हैं। इनमें एक की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed