फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collision from swarn shatabdi

स्वर्ण शताब्दी के इंजन से टकराई बाइक, ब्रेक लगते ही लगा तेज झटका, मच गया हड़कंप

Sun, 16 Sep 2018 12:16 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collision from swarn shatabdi
झींझक रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात: दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक और अंबियापुर रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की शाम लखनऊ से नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी के इंजन से बाइक टकरा गई। हादसे में शताब्दी चालक ने इमरजेंसी लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद ट्रेन के स्टाफ ने बाइक के टुकड़ों को हटाया। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब 20 मिनट बाद स्वर्ण शताब्दी को रवाना किया जा सका। एक अन्य घटना में झींझक स्टेशन के पास ही ओखा- गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन से गाय टकरा गई। गाय का क्षतविक्षत शव बोगी के पहियों में फंसने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। 
विज्ञापन


लखनऊ से नई दिल्ली जा रही अप की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार की शाम 6:10 बजे रायपुर फाटक-99 पार कर रही थी। इस बीच अप लाइन पर ही एक युवक बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहा था। इस बीच शताब्दी को आते देखकर युवक पटरी पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। देखते ही देखते ट्रेन के इंजन से बाइक टकरा गई। स्वर्ण शताब्दी के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को खंभा नंबर 1074/15व 17 के बीच रोक लिया। इधर, इमरजेंसी ब्रेक से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



ट्रेन में सवार टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन में फंसे बाइक के टुकड़ों को हटाया। इसके बाद ट्रेन को 6:30 मिनट पर रवाना किया जा सका। इस घटना से कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस अंबियापुर स्टेशन पर व जोगबनी एक्सप्रेस अंबियापुर के पूर्वी केबिन के पास खड़ी रही। स्टेशन मास्टर अंबियापुर अभिषेक चौहान ने बताया कि अप की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से बाइक टकराने से ट्रेन रायपुर फाटक संख्या-99 के पास 20 मिनट तक खड़ी रही थी। चौकी प्रभारी आरपीएफ रूरा एके सिंह ने बताया कि फोर्स को भेजा गया है। बाइक मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना, शनिवार की शाम 5:40 बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही डाउन की ओखा- गुवाहाटी एक्सप्रेस झींझक रेलवे स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास पहुंची। इस बीच ट्रेन के इंजन से गाय टकरा गई। गाय का शव इंजन की दूसरी बोगी के पहियों में फंस गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर  ट्रेन को रोका। आपातकालीन ब्रेक लगते ही तेज झटके के साथ ट्रेन के रुकते यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं सवार यात्री बोगियों से कूदने लगे। गेट मैन शैलेंद्र ने सब ठीक होने की बात कहकर यात्रियों को शांत कराया, और बाद में ट्रेन चालक ने गेटमैन के सहयोग से बोगी के पहियों से गाय का शव हटाकर ट्रेन को 6:03 बजे पर रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि डाउन की ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन से गाय टकराने के कारण रेलवे फाटक के पास खड़ी रही थी। बाद में ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed