Unnao: हाईवे पर लोडर में भिड़ी बाइक, कोहरे में नजर न आने से हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों की मौत
Unnao News: एसओ कमल कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैंञ परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विस्तार
उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ के पास सड़क घेर कर खड़ा लोडर कोहरे में नजर न आने से बाइक उसमें पीछे से भीड़ गई। हादसे में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
लखनऊ की वसुंधरापुरम कॉलोनी विकास नगर निवासी गौरव पाठक(27) पुत्र गोविंद पाठक सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में स्टोर इंचार्ज के पद पर और प्रयाग बिहार कॉलोनी चिनहट लखनऊ निवासी विवेकानंद (26) सिविल इंचार्ज था।
बुधवार को गौरव साथी विवेकानंद के साथ लखनऊ स्थित अपने घर गया था। रात करीब 11 बजे दोनों मेडिकल कॉलेज लौट रहे थे। बुलट बाइक गौरव चल रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ के पास सड़क घेर कर खड़ा लोडर घने कोहरे के कारण दिखाई नहीं दिया और बाइक उसमें पीछे से जा घुसी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ कमल कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैंञ परिजनों को सूचना दे दी गई है।