फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collides with a bull roaming on the highway, young man dies

Kanpur News: हाईवे पर घूम रहे सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a bull roaming on the highway, young man dies
डेरापुर। कानपुर- इटावा हाईवे पर बिहार घाट के पास रविवार रात को तेज रफ्तार बाइक सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकरा गई। हादसे में सांड़ व एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना के सब्दलपुर निवासी अंकुश (22) मजदूरी कर परिजन का आजीविका चलाने में सहयोग करता था। रविवार रात को वह बाइक से पारिवारिक भाई रूप कुमार (38), सीधामऊ गजनेर निवासी भांजे नितिन (17) हाईवे स्थित ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। बिहार घाट पर उनकी बाइक हाईवे पर घूम रहे सांड़ से टकरा गई। इससे सांड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां, डॉक्टर ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर मृतक के पिता बनवारी लाल, मां सरोजनी, बहन रिया, भाई प्रद्युम्न, हनी सिंह, अमित बिलखते रहे। पिता ने बताया कि एक साल पहले सड़क हादसे में बेटे लवकुश की जान चली गई थी। अब हादसे ने दूसरे बेटे अंकुश को छीन लिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का हाल बेहाल रहा। डेरापुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि हादसे की कारण की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed