फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, one died

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, भागवताचार्य की मौत

Sat, 15 Feb 2020 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Feb 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with truck parked on Lucknow-Agra Expressway, one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कन्नौज से लौट रहे भागवताचार्य की बाइक उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से भागवताचार्य की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ के थाना व कस्बा अलीगंज के सेक्टर 354 निवासी पं अमित शास्त्री (35) पुत्र रामकुमार अवस्थी भागवतकथा वाचक थे।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से वह अपने पड़ोसी रामबिहारी पुत्र सोवरन और श्याम सिंह पुत्र होरीलाल के साथ कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापखेड़ा के शिव मंदिर में भागवत कथा कर रहे थे। शुक्रवार को कथा समापन कर रात में वह बाइक से घर को निकले। उनके दो साथी अन्य बाइक से पीछे उनके साथ चले।
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी के पास एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भागवताचार्य की बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आने से पं अमित के सिर में गंभीर चोट आ गई। जिससे वह बेहोश हो गए। पीछे से आ रहे उनके सहयोगियों ने यूपीडा की एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद सहयोगी भागवताचार्य अमित को लेकर ट्रॉमा सेंटर चले गए। जहां इलाज के दौरान रात दो बजे करीब उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। भागवताचार्य की मौत से पत्नी रोहिणी, पुत्र विकास, मां शशिदेवी व पिता रामकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह माता-पिता की इकलौती संतान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed