{"_id":"67f166eed07253584f0c440c","slug":"bike-collided-with-a-pole-one-died-two-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-123609-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
ताखा। मंदिर पर झंडा चढ़ाकर लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो साथी घायल हो गए। घायलों को सरसईनावर सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। हादसा शुक्रवार शाम ताखा गांव के पास हुआ।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी सत्यम (25), अंकेश (24) व अंशुल (25) बाइक से इटैली गांव स्थित सती मंदिर पर झंडा चढवाने गए थे। रात को लौटते समय ताखा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सरसईनावर सीएचसी ले जाया गया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद ने बताया कि बाइक खंभे में टकराने से एक की मौत हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।