फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike-borne robbers snatched the chain from the headmaster who was going for training.

Kanpur News: प्रशिक्षण में जा रही प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे

Wed, 18 Mar 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne robbers snatched the chain from the headmaster who was going for training.
कानपुर देहात। अकबरपुर बीआरसी में मंगलवार सुबह प्रशिक्षण में शामिल होने जा रहीं प्रधानाध्यापक के साथ पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन छी ली। छीनाझपटी के दौरान बदमाश के हाथ में साड़ी फंस जाने से प्रधानाध्यक गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर के गांधी नगर निवासी नीलम तिवारी (60) ने बताया कि वह उच्च प्राथमिक विद्यालय बनार अलीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह 10:20 बजे के करीब वह अकबरपुर बीआरसी में चल रहे शारदा प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। बीआरसी के पीछे एक हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके आगे से बाइक मोड़ी। जबतक वह कुछ समझ पातीं तब तक पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली।
विज्ञापन

छीनाझपटी के दौरान बदमाश ने उनकी साड़ी का पल्लू भी पकड़ लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्होंने जब तक स्वयं को संभाल कर चीखना शुरू किया तब तक बदमाश मौके से भाग निकले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था जबकि पीछे बैठा युवक गमछे से अपना चेहरा बांधे हुए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर अस्पताल व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार घटना को अंजाम देकर भागते हुए नजर आते हैं। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक प्रधानाध्यापक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed