फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big shock for small cylinders, gas available at double the price

Kanpur News: छोटे सिलिंडर का बड़ा झटका, दोगुने दाम पर मिल रही गैस

Thu, 09 Apr 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Big shock for small cylinders, gas available at double the price
कानपुर। रसोई गैस की किल्लत झेल रहे लोगों की मुश्किलें कम हर दिन बढ़ती जा रही है। अब तेल कंपनियों ने पांच किलो के छोटे फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर को बढ़ावा देकर लोगों की जेब ढीली करने का नया रास्ता निकाला है। इन सिलिंडरों में लोगों को दोगुने दाम पर गैस खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कनेक्शनधारकों को 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलिंडर मिलने में 40 से 45 दिन तक लग रहे हैं। किराएदार, मजदूर और शहर में रह रहे बाहरी लोग ब्लैक में 2500 से 3000 रुपये में सिलिंडर खरीद रहे हैं। किल्लत के बीच गैस कंपनियों ने छोटे सिलिंडर की बिक्री शुरू की है। गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और अधिकृत दुकानों पर इन्हें बेचा जा रहा है। सिर्फ आधार कार्ड की कॉपी जमा कर कोई भी व्यक्ति आसानी से कनेक्शन ले सकता है। कंपनियों ने एजेंसियों में इन सिलिंडरों की सप्लाई भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एफटीएल सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को कनेक्शन के नाम पर 1541 रुपये देने पड़ते हैं। 633 रुपये में मिलने वाले इस सिलिंडर में गैस लगभग दोगुनी कीमत पर मिल रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। गैस की कमी के बीच कालाबाजारी चरम पर है। छोटे सिलिंडर से खाना बनाने वालों को 400 रुपये प्रति किलो गैस खरीदनी पड़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों पर पड़ रहा है। इंडियन ऑयल का छोटू, भारत पेट्रोलियम का भारत गैस मिनी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का अणु नाम के छोटे सिलिंडरों को मुख्य विकल्प बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed