फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big Road Accident on Agra-Lucknow Expressway They had breakfast together ten minutes ago

एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादासा: दस मिनट पहले एक साथ किया था नाश्ता... फिर एक कार में गईं प्रीति और दीप्ति

Sat, 14 Sep 2024 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कानपुर के केसर पान मसाला कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। जबकि लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी की पत्नी घायल हो गईं।

विज्ञापन
Big Road Accident on Agra-Lucknow Expressway They had breakfast together ten minutes ago
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर के पान मसाला कारोबारी हरीश माखीजा की पत्नी प्रीति माखीजा की पत्नी की मौत शुक्रवार को मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस में हो गई। यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे प्रीति माखीजा की तरफ का कार का दरवाजा खुल गया और वह सड़क पर गिर गईं। इससे उनकी जान चली गई। वह कानपुर से आगरा सराफा व्यापारी कुंवर सेठ की बेटी की शादी में शामिल होने सपरिवार जा रहीं थीं। इस घटना में लैंडमार्क के चेयरमैन दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन


आगरा जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 104 स्थित फूड प्लाजा पर शहर के तीनों बड़े कारोबारी हरीश माखीजा, दीपक कोठारी और तिलकराज शर्मा की गाड़ियां रुकी थीं। जहां पर इन लोगों नाश्ता किया। हरीश माखीजा के चालक अनुराग रावत ने बताया कि यहां कुछ देर रुकने के बाद जब सभी लोग आगरा के लिए निकले तो आपस में बातचीत करने के लिए हरीश मखीजा अपनी कार से निकलकर अपने दोस्त दीपक कोठारी की कार में बैठ गए। 
विज्ञापन


वहीं, दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी, हरीश मखीजा की कार में आ गई, जिसमें हरीश की पत्नी प्रीति बैठी थीं। हरीश माखीजा के स्वरूप नगर स्थित घर पर मौजूद उनके वाहन चालक दिलीप ने बताया कि पहले उसे ही साहब की कार लेकर आगरा जाना था लेकिन उसकी तबीयत अचानक खराब होने से उसकी जगह दूसरा चालक कार लेकर गया। हादसे की खबर मिलते उनके आवास पर मौजूद अन्य सदस्य भी सैफई मेडिकल कालेज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पान मसाला कारोबारी हरीश माखीजा की पत्नी की कार दुर्घटना में मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में कानपुर के केसर पान मसाला कारोबारी हरीश माखीजा की पत्नी प्रीति माखीजा की मौत हो गई, जबकि लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दीप्ति के सिर में चोट लगी है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

डॉक्टरों के अनुसार, दीप्ति की हालत स्थिर है। कार के ड्राइवर को भी चोट आई है। उसका भी इलाज वहीं पर चल रहा है। कानपुर के स्वरूप नगर निवासी केसर पान मसाला कारोबारी हरीश माखीजा, लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी और शहर के बड़े कारोबारी तिलकराज शर्मा तीन अलग-अलग कारों से परिवार के साथ लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के मालिक कुंवर राघवेंद्र सेठ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। 

 

हरीश माखीजा की कार उनका ड्राइवर अनुराग रावत चला रहा था। गाड़ी में गनर के साथ हरीश माखीजा की पत्नी प्रीति माखीजा (53) और दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी बैठी थीं। जैसे ही कार करहल थाना इलाके में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 79.2 पर पहुंची तभी उनकी कार का आगे का दाहिना टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

 

इसमें प्रीति मखीजा और दीप्ति कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के संबंध में तिलकराज शर्मा ने बताया कि घटना से दस मिनट पहले ही सभी लोगों ने एक स्थान पर रुककर नाश्ता किया था। जिस कार के पलटने से यह दुर्घटना हुई, वह बाकी दो गाड़ियों से करीब एक किलोमीटर पीछे चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही आगरा में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तत्काल इस संबंध में परिवार से जानकारी ली और चिकित्सा व्यवस्था का इंतजाम कराया। 

इस बीच आगरा में शादी के अवसर पर मौजूद पूर्व विधायक अजय कपूर ने भी घटना की जानकारी होते ही तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित परिजनों का हालचाल लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed