फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big Road Accident in Unnao, roadways bus fell from bridge See photos

Unnao Road Accident: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, 35 घायल

Sat, 21 May 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 May 2022 10:48 AM IST
सार

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में आजाद नगर की रोडवेज बस आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Big Road Accident in Unnao, roadways bus fell from bridge See photos
पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात दो बजे आजाद नगर डिपो की बस बंथर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई। हादसे में सभी 35 यात्री घायल हो गए। सात को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। यात्रियों ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करने और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। इसी बीच पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को लोगों की मदद से निकलवाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश व सुनील, कानपुर कल्याणपुर निवासी हीरामती, कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वंदना, बहराइच की मुन्नीदेवी व श्रावस्ती निवासी सर्वेश पाठक सहित सात लोगों को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रवाना कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह 
घायल बस यात्रियों ने बताया कि चालक कानपुर से चलते ही काफी तेज गति से बस चला रहा था। रास्ते में कई बार वह दूसरे वाहनों से भिड़ते बचा। इस पर कई यात्रियों ने रफ्तार नियंत्रित रखने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। हादसे के बाद कानपुर के रावतपुर निवासी चालक दिनेश ड्राइविंग सीट व स्टीयरिंग के बीच में फंस गया। पुलिस ने नाले में उतरकर उसे निकालने की कोशिश की। बस की बॉडी तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल से उसे भी कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर आजाद नगर डिपो के कर्मी कमलेश कुमार ने शनिवार दोपहर अचलगंज थाने में घटना की तहरीर दी है। बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed