{"_id":"629382971be3bd27a815b93b","slug":"big-road-accident-in-kanpur-dehat-up-five-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कानपुर देहात में बड़ा हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कानपुर देहात में बड़ा हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच की मौत, आठ घायल
Sun, 29 May 2022 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 May 2022 07:56 PM IST
सार
कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ। बस और कार की टक्कर में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। मुगल रोड स्थित बीआरडी कॉलेज के सामने कार और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। किशोरी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस और कार सवार चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन
कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव के 30 लोग मिनी बस बुक करके चित्रकूट जा रहे थे। घाटमपुर-हमीरपुर रोड पर आंधी के कारण रोड जाम होने से बस मुगलरोड से मूसानगर की ओर जा रही थी। वहीं, गजनेर थाना क्षेत्र के जसौरा गांव के अशोक गुप्ता(50), राजेंद्र (50), प्रदीप कुमार (40) और उसका पांच वर्षीय पुत्र रिवांस, बंशलाल, जगतनारायण, बाबूसिंह, सत्यनारायण, पातेपुर लालपुर अकबरपुर के छोटे उर्फ घसीटेलाल कार से चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
बीआरडी कॉलेज के सामनेे कार और बस आमने समाने टकरा गई। कार सवार अशोक गुप्ता, राजेंद्र, प्रदीप कुमार, रिवांस और छोटे उर्फ घसीटेलाल की मौत हो गई। बस खड्ड में चली गई। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।