फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   big road accident in chitrakoot Pickup trampled seven people sleeping outside the house

Road Accident: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, बेकाबू पिकअप ने बरातियों को रौंदा, छह की मौत, दो घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Sat, 09 Jul 2022 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jul 2022 09:11 AM IST
सार

चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में घर के बाहर सो रहे छह ग्रामीणों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं। 

विज्ञापन
big road accident in chitrakoot Pickup trampled seven people sleeping outside the house
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार की सुबह जिले के लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आई। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप के पास रौलीकल्याणपुर गांव में बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने शादी वाले घर के बाहर बैठे आठ बरातियों को कुचल दिया। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घटना की जानकारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में राजबहादुर रैदास के घर में शुक्रवार को उनकी बहन की शादी थी। बरात जारी गांव जिला बांदा से आई थी। रात में सभी रस्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। सुबह करीब छह बजे कुछ बराती घर के बाहर खुले में बैठे थे। इस बीच बांदा की ओर से आया तेज रफ्तार लोडर (पिकअप) आठ बरातियों को रौंदता हुआ पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसा देख शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पांच बराती सोमदत्त पुत्र भानुप्रताप निवासी कोहरी थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट, नरेश कुमार पुत्र शिवरतन वर्मा निवासी जारी गौरही बांदा, राजेंद्र उर्फ अरविंद पुत्र नत्थू वर्मा निवासी बरसड़ा बुजुर्ग थाना गिरवां जिला बांदा, बैंड पार्टी के रामरूप पुत्र प्यारेलाल व छक्का उर्फ रोहित पुत्र मातादीन निवासी जारी गौरही बांदा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि भानु पुत्र बच्चू निवासी जारी गौरही जिला बांदा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों रामनारायण पुत्र कल्लू निवासी बड़ोखर नरैनी जनपद बांदा व भगवान दास पुत्र ललुवा निवासी जारी बांदा का इलाज किया जा रहा है। पिकअप चालक रोहिता यादव निवासी अतर्रा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सभी शव मोर्चरी में रखवा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed