फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big revealing in postmortem report of Rape victim father

BJP विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tue, 10 Apr 2018 02:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Apr 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Big revealing in postmortem report of Rape victim father
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर मे करीब 15 चोटें
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता की जेल में संदिग्ध हालातों में सोमवार को मौत हो गई थी। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। लड़की के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा कर दिया कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। पुलिस ने रेप विक्टिम के घायल पिता का इलाज करने की बजाये उसे ही मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया। यह मामला यूपी की राजनीति में घमासान मचा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा है-

डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि मृतक की आंत में घाव और सुराख होने से शरीर मे जहर फैल गया था। इसी वजह से उसकी कुछ ही घंटों में मौत हो गई। शरीर मे 15 गंभीर चोटों के निशान भी आए हैं।  

विज्ञापन


उन्नाव मामले में यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मारपीट करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी का कहना है कि अतुल सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उन्हें अरेस्ट किया गया है। डीजीपी ने कहा है कि यूपी पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं की है। जिन पांच पुलिसकर्मियों की हीलाहवाली मिली, उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है। लखनऊ क्राइम ब्रांच मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी दोषी सामने आएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुल्दीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती के पिता की सोमवार तड़के जेल में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने विधायक और उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी पिटाई से ही पिता की मौत हुई है।आरोप है कि विधायक और उनके भाई केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर पीड़िता के पिता को 3 अप्रैल को जमकर पीटा था। पीड़ित परिवार ने ये भी आरोप लगाया था कि मारपीट करने वाले अतुल सिंह के खिलाफ शिकायत की गई तो पुलिस ने पिटने वाले पिता को ही जेल में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
BJP MLA CASE: 4 जून 2017 से 'आजतक' कब क्या हुआ ? घटना से जुड़ी पूरी रिपोर्ट    







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed