Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big revealing from post mortem report in case of rape and murder of girls hostel warden in kanpur

हैवानियत की हदें पार: प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह पहुंचाई चोट, दरिंदा बोला- संबंध नहीं बना रही थी, इसलिए ऐसा...

Fri, 17 Nov 2023 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Nov 2023 10:13 AM IST
सार

Kanpur Hostel Warden Murder: गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने वार्डन के नाजुक अंग को चोट पहुंचाई थी। इस वजह से अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। आरोपी ने उसका मुंह पकड़कर दीवार से पटक दिया था। पुलिस ने हत्या के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Big revealing from post mortem report in case of rape and murder of girls hostel warden in kanpur
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। महिला के नाजुक अंग को गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। इस वजह से अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि यह चोट नाजुक अंग में हाथ डालने से आई है।
विज्ञापन


आशंका यह भी है कि संबंध बनाने से इन्कार करने पर आरोपी ने ऐसी हैवानियत की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप यादव उर्फ अर्जुन के खिलाफ हत्या के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर उसे जेल भेज दिया है। वहीं उसके भाई व दो अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


मूलरूप से हरदोई की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ढाई साल से हॉस्टल में वार्डन थी। तीसरी मंजिल पर रहने के साथ ही टिफिन का भी काम करती थी। सोमवार को उसका खून से लथपथ शव नग्न अवस्था में मिला था। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट मंगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को ऑटोप्सी रिपोर्ट आई तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। उसमें महिला के प्राइवेट पार्ट में हार्ड ब्लंट ऑबजेक्ट या हाथ से नाजुक अंग को भीतर तक चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए रावतपुर के राणाप्रताप नगर निवासी कुलदीप यादव उर्फ अर्जुन को जेल भेज दिया। 
Trending Videos

वह मूलरूप से बिल्हौर के बहरामपुर का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने अर्जुन के भाई रिंकू, साथी चिंटू और रोहित को हिरासत में ले रखा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना में इन तीनों की भूमिका क्या रही है, उसी आधार पर आरोपी बनाकर जेल भेजा जाएगा।

 

मुंह पकड़कर दीवार से लड़ाया सिर
प्राइवेट पार्ट में हार्ड ब्लंट ऑब्जेक्ट के बारे में जब पुलिस ने डाॅक्टरों से बात की तो उन्होंने आशंका जताई कि यह हाथ भी हो सकता है। इसके अलावा महिला के सिर के पीछे 10 बाय 6 इंच का घाव मिला। इस पर डाॅक्टरों ने आशंका जताई है कि मृतका का मुंह पकड़कर उसे दीवार में लड़ाया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed