फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big disclosure in the case of cheating from American citizens

अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: विदेशी गर्लफ्रेंड के खातों का किया इस्तेमाल, स्विस बैंक में किया आवेदन, बड़ा खुलासा

Wed, 21 Jul 2021 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jul 2021 02:23 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक सरगना जसराज ने सोशल मीडिया पर कई फेक एकाउंट बनाए हैं। किसी में राज सिंघानिया तो किसी में कुलदीप थापर तो किसी में अंग्रेजों का नाम लिखे हुए है।

विज्ञापन
Big disclosure in the case of cheating from American citizens
सरगना फैशन डिजाइनर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठगी का सरगना जसराज सिंह हाईटेक और बेहद शातिर है। जसराज की अलग-अलग देशों में कई गर्लफ्रेंड हैं। जसराज उनके खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर कराने में करता था। वर्तमान में एक कनाडा निवासी युवती के खाते में रकम ट्रांसफर की जा रही थी।
विज्ञापन


यही नहीं जसराज ने पिछले कुछ वर्षों में ठगी से कई सौ करोड़ रुपये कमाए हैं। यही वजह है कि उसने स्विस बैंक में आवेदन किया था। हालांकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या रिजेक्ट हुई है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर के मुताबिक सरगना जसराज ने सोशल मीडिया पर कई फेक एकाउंट बनाए हैं। किसी में राज सिंघानिया तो किसी में कुलदीप थापर तो किसी में अंग्रेजों का नाम लिखे हुए है। ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कारों से घूमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारों के साथ तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर डालता था। सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों की युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा था। ठगी की रकम उनके खातों में ट्रांसफर कराता था।

जिसका कुछ हिस्सा युवतियों को भी देता था। वर्तमान में कनाडा निवासी हर्ष बरार नाम की युवती जसराज की गर्लफ्रेंड है। हर्ष बरार के खाते से भी तमाम ट्रांसजेक्शन किए गए हैं। 

व्हाट्सएप चैट पुख्ता सुबूत 
मुनेंद्र शर्मा साफ्टवेयर मेंटेनेंस का काम करता था। विदेशों से भी उसको काम मिलते थे। इसी के जरिये वह वहां के लोगों का डाटा चोरी करता था। वहीं जसराज पेमेंट गेटवे का पूरा काम जानता है। लिहाजा दोनों ने मिलकर बड़ा दिमाग लगाया और फिर ठगी का खेल शुरू किया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से मिली व्हाट्सएप चैट बेहद अहम है। जिसमें ठगी के एक-एक साक्ष्य मौजूद हैं। कोर्ट में इसको पेश किया जाएगा। जो आरोपी फरार हैं वो कॉल सेंटर का टेक्निकल काम देखते थे। 

शादी करता था कांट्रेक्ट पर
जसराज कई देशों का भ्रमण कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक वहां का नागरिक बनने के लिए ये वहां की युवतियों से कांट्रेक्ट पर शादियां करता था। उसी के आधार पर वहां की नागरिकता हासिल कर लेता था। इन दस्तावेजों के आधार पर वहां की बैंकों में खाते खुलवाता था। इसमें अपना व युवती के खातों का इस्तेमाल करता था। युवतियों को भी उनके मनमाफिक रकम देता था। 

ये हुई बरामदगी  
आरोपी के पास से 25 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, दो पासबुक, तीन मोबाइल, दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने में स्वरूपनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही। गीता नगर से उसको बीएमडब्ल्यू कार के साथ दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed