फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big discloser about criminal type beggars on railway station in kanpur

सावधान! ट्रेन में भीख मांग रही औरतों और बच्चों पर तरस खाने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें

Tue, 03 Jul 2018 08:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 08:29 PM IST
सार

- छोटे बच्चों के सहारे करती थीं चोरी
- जीआरपी ने चार महिला चोरों को किया गिरफ्तार
- भीख मांगने के बहाने ट्रेनों में चढ़कर करती थीं वारदात

विज्ञापन
Big discloser about criminal type beggars on railway station in kanpur
डेमाे पिक

विस्तार

सावधान, अगर आप ट्रेन में किसी महिला को बच्चे के साथ भीख मांगते देखे तो उस पर तरस न खाए। ये चोर भी हो सकती है। यूपी के कानपुर में जीआरपी ने ऐसे ही एक गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

ये महिलाएं ट्रेनों व सेंट्रल स्टेशन पर वारदात करती थीं। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ये भीख मांगने के बहाने ट्रेन में चढ़ जाती थी। उसके बाद धक्का-मुक्की कर महिला यात्रियों के पर्स व जेवरात चोरी कर अगले स्टेशन पर उतर जाती थी। 

विज्ञापन


जीआरपी ने इन्हें सिटी साइड में आरक्षण केंद्र के पास बने मंदिर के चबूतरे से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में शारदा पत्नी गरीबे, रेशमा पत्नी राजेश, सारंगी पत्नी बादल, संजना पुत्री रंजीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनके पास से 65 हजार रुपये कीमत का एक मंगलसूत्र, 20 हजार रुपये कीमत का सोने का झुमका, 35 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल और दो हजार रुपये कीमत की छह बिछिया बरामद हुई हैं।



इसमें दो जुलाई को मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाली ट्रेन में चोरी हुआ महिला का पर्स और उसमें रखे जेवर भी हैं। ये सभी महाराष्ट्र नागपुर स्थित अंलनी थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं। ये महिलाएं परिवार के साथ उरई रेलवे स्टेशन के पास वेले वाले बाबा के निकट डेरा लगाकर कुनबे में रहती हैं। 

सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ है। - राम मोहन राय, जीआरपी इंस्पेक्टर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed