फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big companies should provide employment to new CAs

Kanpur News: नए सीए के लिए बड़ी कंपनियां उपलब्ध कराएं रोजगार

Sun, 20 Jul 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Big companies should provide employment to new CAs
कानपुर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की कानपुर स्थित सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में सीएफओ नेक्सट फोरम 2025 का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कानपुर समेत प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां नए सीए के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकती हैं। इस दौरान संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने की बात रखी गई। मिडिल ईस्ट खासकर दुबई में कानूनी नियमों के साथ निवेश से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चेयरमैन सीपीई समिति सीआईआरसी सीए अंकुर गोयल ने कहा कि शहर के अलावा प्रदेश में कई बड़ी कंपनियां हैं जहां पर सीए ही मुख्य वित्त अधिकारी होते हैं। जो नए सीए के लिए रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। संस्थान की ओर से लगातार कैंपस प्लेसमेंट कराए जाते हैं। उनमें इनकी सहभागिता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। संस्थान उद्योगों से जुड़ी समस्याएं भी सरकार तक पहुंचाएगा ताकि उसका निदान कराया जा सके। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कानपुर के आर्थिक विकास में सीएफओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। नए उद्योगों की स्थापना और पुराने उद्योगों के आधुनिकीकरण के लिए उनका पूर्ण समर्थन किया जा रहा है। सीए निखिल जैन ने बताया कि दुबई वैश्विक स्तर पर एक उभरता हुआ वित्तीय और व्यापारिक केंद्र बन चुका है। वहां भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए कर मुक्त आय, बहुभाषीय कार्य वातावरण और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण असीम संभावनाएं मौजूद हैं। सीए रुद्रमूर्ति बीवी ने इक्विटी निवेश और पोर्टफोलियो रणनीतियों पर जानकारी साझा की। इस मौके पर सीए (डॉ.) अनुज गोयल चेयरमैन, अंकुर कुमार गुप्ता, जयेंद्र कुमार तिवारी, सीए मनु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed