फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Big campaign of Hardoi police, 50 monkeys caught and locked in cages

हरदोई पुलिस का बड़ा अभियान: 50 बंदरों को पकड़कर पिजरें में किया बंद, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 12 Feb 2023 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बंदरों के आतंक को खत्म करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इसके तहत 50 बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाया गया।
 

विज्ञापन
Big campaign of Hardoi police, 50 monkeys caught and locked in cages
पिंजरों में बंद बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस अब अपराधियों के साथ ही बंदर पकड़ने का काम करने लगी है। नगर में आतंक काट रहे बंदरो को पकड़ने के लिये रविवार को अभियान चलाया गया। पचास से अधिक बंदरों को दो पिजरों में बंद किया गया।

विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कस्बे में रहने वाले लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। थाने में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। ये आए दिन गाड़ियों के शीशे तोड़ते हैं। मेज पर रखा रजिस्टर, चश्मा, फोन आदि चीजें उठाकर ले जाते।
विज्ञापन

इससे परेशान पुलिसकर्मियों ने रविवार सुबह बंदरो को घेरकर थाने की छत पर रखे दो पिजरों में बंद कर दिया।  पुलिस कर्मियों के मुताबिक करीब 50 बंदर पिजरे में बंद है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पिजरे में बंद बंदरों को जंगल मे छुड़वाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोगों को किया था घायल
बता दें कि 18 जनवरी 2022 को एक ही परिवार के ऐश्वर्य दीक्षित(5), अर्पित दीक्षित(8) और ज्योती दीक्षित(22) को बंदरो के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़कर जंगल मे छुड़वाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed