फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Big action on illegal mining business in Banda, 37 overloaded trucks seized

Illegal Mining: अवैध खनन के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 37 ओवरलोड ट्रक हुए सीज, खनन माफिया में मचा हड़कंप

Fri, 09 Sep 2022 08:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई में तेजी आई है और 37 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया है। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। इससे मध्यप्रदेश की रामपुर, श्रृंगारपुर, कदैला आदि गांवों की बालू खदानों में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
Big action on illegal mining business in Banda, 37 overloaded trucks seized
ट्रकों को सीज करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पुलिस परिवहन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात छापेमारी कर 37 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। ये ट्रक मध्यप्रदेश से मौरंग भरकर आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश के बाद ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने में तेजी आई है।

विज्ञापन

संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान में पकड़े गए 37 ट्रक ओवरलोड थे। इनके पास रॉयल्टी और अन्य कागजात भी नहीं थे। सीमावर्ती मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की खदानों और टीलों से मौरंग व बालू का खनन कर स्योढ़ा (गिरवां) क्षेत्र में केन नदी पर बने पुल को पारकर जिले से निकल रहे हैं।

विज्ञापन

सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि तहसीलदार सत्यप्रकाश और आरटीओ बांदा के साथ रात में अभियान चलाकर 37 ट्रकों को पकड़कर गिरवां थाने में सीज किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुछ ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गए। इससे उनके प्रपत्रों की जांच नहीं हो पाई है।

एमपी की खदानों में सन्नाटा
ट्रकों को पकड़े जाने की यूपी प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप है। एमपी की रामपुर, श्रृंगारपुर, कदैला, आदि गांवों की बालू खदानों में सन्नाटा पसर गया है। इतने अधिक ट्रक एक साथ पकड़े जाने के बाद गिरवां थाने में इन्हें खड़ा करने के जगह नहीं मिली।

विज्ञापन

इस वजह से इन्हें सड़क के एक ओर लंबी लाइन में खड़ा करा दिया। ट्रकों की लाइन लंबी होने से सुबह गिरवां क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि परिवहन, बिक्री व खनन विभाग को सूचना देकर नियमानुसार सीज ट्रकों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed