Big Accident: चंबल एक्सप्रेस से कटकर तीन युवकों की मौत, एक गंभीर, ट्रेन रुकने पर पानी लेने उतरे थे सभी
यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से पानी लेने उतरे तीन यात्रियों की दूसरे ट्रैक पर आई चंबल एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। ये बिहार के निवासी थे, जो पुणे जा रहे थे।
बिहार के दरभंगा निवासी मुकेश ने बताया कि जिले के थाना मुड़िया के अंद्री का विकास कुमार पासवान (31), तेलहन थाना क्षेत्र के आमीतेदीन निवासी दीपक (24) और मधुबनी के गंगाधर धमाड़ी निवासी मुन्नू साहू पुत्र राजू (23) की मौत हो गई, जबकि विकास प्रजापति (20) पुत्र दीपन प्रजापति निवासी बेलही गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया कि सभी दरभंगा एक्सप्रेस से पुणे जा रहे थे। शनिवार सुबह सिग्नल न मिलने से ट्रेन शंकरगढ़ स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस पर विकास पासवान, दीपक, मुन्नू और विकास प्रजापति पानी लेने के लिए प्लेटफार्म की दूसरी ओर उतरे थे। पानी लेने के बाद रेलवे ट्रैक पर बैठकर सिंग्नल का इंतजार करने लगे।
सुबह लगभग सवा नौ बजे उसी ट्रैक से हावड़ा से मथुरा जा रही चंबल एक्सप्रेस को न देख पाने पर चारों ट्रेन की चपेट में आकर आ गए। विकास पासवान, दीपक और मुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। विकास प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आरपीएफ ने प्रयागराज में भर्ती कराया है।
मानिकपुर जीआरपी थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन से कागजात मिलने के बाद जीआरपी तीनों शवों को मानिकपुर ले आई है। एसआई सुरेश चंद्र यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।