फतेहपुर में बड़ा हादसा: दूध टैंकर की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, 10 की मौत, एक की हालत गंभीर
Fatehpur Big Accident: फतेहपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसा जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास का बताया जा रहा है। दुर्घटना में ऑटो सवार दस लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर जिले के जहानाबाद में चौडगरा-घाटमपुर मुगलमार्ग हाईवे पर चिल्ली मोड़ पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे दूध टैंकर और ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दंपती और उनके दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर पर डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भी ट्विट कर शोक संवेदना जताई है।
हादसे के बाद टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला है। परिवार को लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंगाली कालोनी निवासी अनिल (38) की कानपुर देहात थाना क्षेत्र के मूसानगर में ससुराल है। वह परिवार के साथ करीब 15 दिन से ससुराल में थे। अनिल के बड़े भाई सतीश के पुत्र राहुल की जहानाबाद थाने के लालूगंज के अस्थायी निवासी मुन्ना लाला की बेटी के साथ सोमवार को सगाई तय थी।
सगाई में शामिल होने अनिल (38) अपनी पत्नी यशोदा (35), बेटी पल्लवी (7), बेटा लव (छह माह), सौम्या (5), दिल्ली निवासी नाना अशर्फीलाल (60), ससुर बहादुर (52), दो मृतक, कोतवाली थाना क्षेत्र के कोद्वार निवासी ऑटो चालक अर्जुन सैनी (26) वर्ष, एक मुस्लिम महिला (अज्ञात) के साथ आ रहे थे। इलाज के दौरान सौम्या ने भी दम तोड़ दिया।
चौडगरा से घाटमपुर मार्ग की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। ऑटो के परखच्चे के उड़ गए। ऑटो के चारों तरफ लोग इधर-उधर फैल गए। हादसे में सौम्या और बहादुर को छोड़कर सभी की मौत हो गई। टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों के मुताबिक टैंकर तेज रफ्तार और लहराते हुए मार्ग से गुजरा था। पुलिस टैंकर चालक की तलाश में जुटी है। डीएम श्रुति, एसपी राजेश कुमार सिंह जहानाबाद सीएचसी पहुंची। कुछ मिनट रुके और हादसे की जानकारी लेकर लौट गए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों में पांच की पहचान हो चुकी है। बाकी की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत, पल भर में मिट गईं खुशियां, मातम में बदला माहौल
यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत, एक साथ उठी तीनों की अर्थी, रोई हर आंख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि- जनपद फतेहपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
जनपद फतेहपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 16, 2023
जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को…
अजीब इत्तेफाक है कि हादसे के समय पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों के अवैध तरीके से संचालन पर रोक लगाने का ट्वीट किया था। इस दौरान नियमों के विपरीत ऑटो में सवार लोग जहानाबाद हादसे का शिकार हुए। इसके बाद शाम पांच हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना का ट्वीट सीएम का आया। प्रधानमंत्री का भी हादसे को लेकर ट्वीट आया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक जताया।
मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रति व्यक्ति दो लाख और घायलों को 50 हजार की मदद किए जाने की घोषणा की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र में टैंकर और ऑटो भिड़ंत हादसा ढाई से पौने तीन बजे के बीच का होना बताया जा रहा है। इसी बीच सीएम का ट्वीट दो बजकर 40 मिनट पर आया। इस ट्वीट पर सीएम ने प्रदेश के किसी भी जिले में अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होने की बात कही है। अवैध वसूली को बढ़ावा मिलता है। स्टैंड के लिए ठेकेदार स्थान निर्धारित करें। वाहनों का रूट तय किया जाए। वहीं हादसे का शिकार ऑटो में सारे नियम ताक पर रहे। ऑटो चालक बिना परमिट के गलत रूट पर चला जा रहा था। पूरी तरह से ऑटो का अवैध संचालन था। करीब शाम पांच बजे मुख्यमंत्री का दूसरा ट्वीट आया। सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख प्रकट किया। शोक संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के निर्देश दिए। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।