{"_id":"64637b60873951e89f04d2f3","slug":"hardoi-two-bike-riders-died-due-to-tractor-collision-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत, पल भर में मिट गईं खुशियां, मातम में बदला माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत, पल भर में मिट गईं खुशियां, मातम में बदला माहौल
Tue, 16 May 2023 07:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 May 2023 07:58 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर ने टक्कर से बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के पल्हाराई गांव के पास सोमवार रात बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पल्लेपार गांव निवासी अनूप कुमार (20) उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के खंभौली गांव निवासी मनीष के साथ कछौना के बिबियापुर गांव से बारात में शामिल होने के लिए कासिमपुर के ग्राम टांडाहार जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के सरेहरी-मेढ़ोआ मार्ग पर पल्हाराई गांव के पास बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को संडीला सीएचसी लाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने हालत नाजुक देख एक को ट्रॉमा व दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पल भर में मिट गईं खुशियां, मातम में बदला माहौल
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में चीख पुकार मच गई। दोनों रिश्तेदारी में बरात के लिए जा रहे थे। गमगीन परिजनों के साथ बच्चे भी बिलख-बिलख कर रो रहे थे। खुशियां मातम मे बदल गई।
विज्ञापन