फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of demanding Rs 5,000 each from seven women in the name of housing

Fatehpur News: आवास के नाम पर सात महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये मांगने का आरोप

Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 5,000 each from seven women in the name of housing
फतेहपुर। हसवा विकासखंड के चक नथनपुर गांव की सात महिलाओं ने ग्राम पंचायत अधिकारी नरेश कुमार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि रुपये देने से इन्कार करने पर उन्हें पात्रता सूची से नाम कटवाकर अपात्र घोषित कराने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी फुलिया देवी, शियावती, श्यामकली, रामरति, प्रेमादेवी, सूरजकली, सुशीला देवी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले सर्वे किया था, जिसमें वे पात्र पाई गई थीं। इसके बाद उच्चाधिकारियों की ओर से दोबारा सर्वे कराया गया, उसमें भी उन्हें पात्र बताया गया। आरोप है कि 12 अक्तूबर 2026 को ग्राम पंचायत अधिकारी उनके घर पहुंचे और आवास की धनराशि खाते में भिजवाने के बदले पांच हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर सूची से नाम हटवाकर अपात्र घोषित कराने की धमकी दी गई। महिलाओं ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने, योजना का लाभ दिलाने और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान राजू ने बताया कि सचिव के खिलाफ मजदूरी की रकम गबन करने की शिकायत की जा चुकी थी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब आवास के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी नरेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed