फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Big accident in Banda: Uncontrollable Bolero collided with tree, four died, three injured

बांदा में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन गंभीर

Mon, 22 May 2023 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 10:04 AM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Big accident in Banda: Uncontrollable Bolero collided with tree, four died, three injured
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में सड़क पर आए मवेशी को बचाने के चक्कर में बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। रविवार रात करीब डेढ़ बजे हुए इस हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। इन्हें कानपुर रेफर किया गया है। हादसा बदौंसा थानाक्षेत्र में बांदा-चित्रकूट नेशनल हाईवे 35 पर तुर्रा गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी राजू सिंह के पुत्र अंकित सिंह की बरात रविवार शाम फतेहगंज थानाक्षेत्र के कुरुहूं गांव गई थी। गोधनी गांव निवासी राजीव तिवारी (50), लक्ष्मी द्विवेदी (70), कैलाश तिवारी (45), देवराज द्विवेदी (58), मोहित द्विवेदी (24), देवीशरण तिवारी (40) और शंकर तिवारी (42) भी बरात में गए थे। ये लोग रात में ही बोलेरो से गोधनी गांव लौट रहे थे। बोलेरो राजीव तिवारी की थी, जिसे वह खुद ही चला रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे तुर्रा गांव के पास गाड़ी के सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने में राजीव बोलेरो से नियंत्रण खो बैठे और कार महुआ के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

 

हादसे में राजीव तिवारी और कैलाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनकर तुर्रा के ग्रामीण आ गए। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने लगे। बदौसा पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अतर्रा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बांदा ले जाते समय देवराज और लक्ष्मी ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से मोहित, देवीशरण और शंकर को कानपुर रेफर कर गया है। बदौंसा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा, अतर्रा इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला, सीओ जियाउद्दीन अहमद घटनास्थल पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

जिसमें बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी (48) पुत्र रामआसरे तिवारी समेत देवराज द्विवेदी (65) पुत्र सियाराम द्विवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी (70) पुत्र मइयादीन, कैलाशी (54) पुत्र रामपाल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मोहित (22) पुत्र रामदत्त द्विवेदी, शिवशंकर (30) पुत्र माता प्रसाद तिवारी, देवी प्रसाद (36) पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से शिवशंकर और देवी प्रसाद को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed