फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhuvneshwar Kumar said I am a player, I only play cricket, UP T-20 League is Big platform for youth

मैं खिलाड़ी हूं...सिर्फ क्रिकेट खेलता हूं: भुवनेश्वर कुमार बोले- युवाओं के लिए बड़ा प्लेटफार्म, पढ़िए खास बातचीत

Mon, 28 Aug 2023 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 28 Aug 2023 10:51 AM IST
सार

Kanpur Sports News: यूपी टी-20 लीग पर कहा कि यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। सबको पता है कि इतना बड़ा स्टेट है, इतना ज्यादा टैलेंट है। कितनी भी कोशिश कर लो ट्रायल या प्रैक्टिस मैचों से पर टैलेंट पूरी तरह से सामने नहीं आता है।

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar said I am a player, I only play cricket, UP T-20 League is Big platform for youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रविवार को कमला क्लब में अपनी गेंदबाजी को धार देते दिखाई दिए। वह यहां उत्तर प्रदेश की ओर से पहली बार कराई जा रही यूपी टी-20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलने आए हैं। उन्हें टीम ने मर्की प्लेयर के रूप में दस लाख रुपये में खरीदा है। पेश है उनके साथ बातचीत के कुछ अंश....

विज्ञापन

सवाल- एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन तो हो गया है, उसमें आपका नाम नहीं था। अब वर्ल्ड कप के लिए सलेक्शन बाकी है, यहां श्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्या आप वर्ल्डकप का रास्ता तय करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जवाब- नहीं, मैं इसलिए नहीं खेल रहा हूं कि मुझे अपनी फिटनेस प्रूफ करनी है, मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। मुझे किसी कोई को प्वाइंट प्रूफ करना नहीं है। मैं खिलाड़ी हूं, मेरा काम क्रिकेट खेलना है और मैं वो ही कर रहा हूं। यहां भी मैं सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए ही आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- आपको क्या लग रहा है, कैसे और कब तक टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
जवाब- देखिए, ये जवाब देना बहुत ही मुश्किल है। अगर यह पता होता कि किसी को कैसे वापसी करनी है, तो हजारों प्लेयर अब तक वापसी कर चुके होते। खिलाड़ी का काम होता है खेलना, कोशिश करना और परफार्म करना। कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती। सेलेक्शन हमारे हाथ में नहीं होता। परफार्म करना हमारे हाथ में नहीं होता है, कोशिश करना हमारे हाथ में होता है। चयन करना सेलेक्टर और मैनेजमेंट का काम है।

सवाल- यूपी टी-20 लीग पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रही है। आपको क्या लगता है कि यह युवाओं के लिए कितना बड़ा प्लेटफार्म होगा।
जवाब- यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। सबको पता है कि इतना बड़ा स्टेट है, इतना ज्यादा टैलेंट है। कितनी भी कोशिश कर लो ट्रायल या प्रैक्टिस मैचों से पर टैलेंट पूरी तरह से सामने नहीं आता है। टैलेंट के लिए इस प्रकार की लीग बेहद जरूरी है। यहां छह टीमें हैं और पहला ही साल है। लीग जितनी ज्यादा होती रहेंगी तो टीमें बढ़ेंगी। हो सकता है अलग-अलग टीम से कई बेहतर खिलाड़ी निकल सकें।

सवाल- आपका कहना है कि यूपी से टैलेंट को निकालना है, लेकिन अलग स्टेट से नितीश राणा भी आपके साथ ही आ रहे हैं, तो उसको कैसे देखते हैं।
जवाब- ये चीजें मैनेजमेंट और ऊपर बैठे लोग तय करते हैं। प्लेयर के व्यू होते हैं या नहीं होते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन, अगर खिलाड़ी के प्वाइंट ऑफ व्यू से देखना चाहेंगे तो वो भी प्लेयर है और वह कहीं से भी खेलना चाहता है।

सवाल- यूपी टी-20 लीग की बात करें तो आपकी टीम सबसे मजबूत और संतुलित लग रही है, तो टीम की क्या रणनीति है।
जवाब- ये तो कोच, टीम मैनेजर ही बता पाएंगे। मैं भी बहुत समय के बाद उत्तर प्रदेश में खेल रहा हूं। सब यंग लड़के हैं और पहली बार ही उनका नाम जाना है। उनसे मुलाकात भी यहां पर पहली ही बार हुई है। टैलेंट बहुत है, लेकिन मैच में पता चलेगा कि कौन सबसे बेहतर है। खिलाड़ी सालों-साल खेलता है और फेल भी होता है। ऐसा नहीं है कि हर खिलाड़ी सभी मैच में परफॉर्म करें।

सवाल- लीग में चुनौती किसे मानते हैं और क्या टीम को आप लीड करेंगे।
जवाब- हंसते हुए...आप चुनौती की बात कर रहे हैं। मुझे तो अभी तक पूरी टीम के खिलाड़ियों के नाम भी सही से नहीं मालूम हैं। फिलहाल तो पूरा फोकम अभ्यास करने और छोटी-छोटी कमियों को दूर करने की ओर है। रही बात टीम को लीड करने की तो यह भी मुझे नहीं पता है। इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा। मेरा काम सिर्फ खेलना और श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed