{"_id":"6ab595d40e94aa90ec0d004a","slug":"bhu-doctors-won-first-place-in-the-quiz-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11001-157330-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीएचयू के डॉक्टरों ने क्विज प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीएचयू के डॉक्टरों ने क्विज प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की राज्य स्तरीय आईएपी पीजी क्विज प्रतियोगिता हुई। यहां बीएचयू वाराणसी, एएमयू अलीगढ़, पीजीआईसीएच नोएडा, आरएमएल लखनऊ, एम्स रायबरेली, जीएमसी कन्नौज और वीआईएमएस गजरौला जैसे शीर्ष मेडिकल संस्थानों के जूनियर रेजिडेंट की टीम ने हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों से बच्चों के खानपान, बीमारी, संक्रमण, टीकाकरण, सीपीआर आदि के संबंध में सवाल-जवाब किए गए। निर्णय मंडल ने बाल रोग विशेषज्ञों में ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का आकलन किया, जिसमें बीएचयू की डॉ. अनुप्रिया और डॉ. नूरानी जायसवाल ने पहला स्थान हासिल किया। विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गौतम, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. यशवंत राव, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. अमितेश यादव, डॉ. आलीशान ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।