फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhola Singh XI won by three wickets, Arun Awasthi by 83 runsBhola Singh XI won by three wickets, Arun Awasthi by 83 runs

Kanpur News: भोला सिंह इलेवन ने तीन विकेट, अरुण अवस्थी ने 83 रन से दर्ज की जीत

Thu, 14 May 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bhola Singh XI won by three wickets, Arun Awasthi by 83 runsBhola Singh XI won by three wickets, Arun Awasthi by 83 runs
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की स्व. मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में बुधवार को भोला सिंह इलेवन ने एमएल भटनागर इलेवन को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में अरुण अवस्थी इलेवन ने नरेंद्र तिवारी इलेवन को 83 रन से मात दी।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमएल भटनागर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 170 रन बनाए। टीम की ओर से तनुष अवस्थी ने शानदार 83 रन की पारी खेली, जबकि शौर्य उपाध्याय ने 29 और राज सिंह ने 24 रन बनाए। भोला सिंह इलेवन के लिए सजल श्रीवास्तव ने चार विकेट झटके, जबकि अनव त्रिपाठी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोला सिंह इलेवन ने 34.1 ओवर में सात विकेट खोकर 173 रन बनाते हुए मैच जीता। टीम से अमरेन्द्र ने नाबाद 66 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अभय कुमार ने 49 और सजल श्रीवास्तव ने 20 रन का योगदान दिया। एमएल भटनागर इलेवन की ओर से राज सिंह ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेला गया, जहां अरुण अवस्थी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में 195 रन बनाए। कान्हा भाटिया ने शानदार शतक लगाते हुए 116 रन की बेहतरीन पारी खेली। नरेंद्र तिवारी इलेवन के लिए स्कन्द सेंगर ने चार विकेट हासिल किए, जबकि ज्योर्तिमय द्विवेदी ने दो विकेट लिए। जवाब में नरेंद्र तिवारी इलेवन की टीम 23 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। शिखर श्रीवास्तव ने 23 रन बनाए। अरुण अवस्थी इलेवन की ओर से अंश गौर ने चार विकेट झटके, जबकि अनन्त कुमार ने दो विकेट हासिल किए। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य स्थायी अधिवक्ता (उत्तर प्रदेश सरकार), हाईकोर्ट इलाहाबाद संजय सिंह जाटव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव कौशल कुमार सिंह, विनोद द्विवेदी, जय विक्रम सिंह, पीएस नेगी, दिनेश कटियार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed