फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर के स्वाद ने गुलफाम कली को बनाया अपना मुरीद, भाभीजी घर पर हैं..फेम, पैक कराना न भूलीं ये

Tue, 15 Jan 2019 09:10 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actress Falguni Rajani in kanpur
फाल्गुनी राजाणी - फोटो : धीरेंद्र जायसवाल
कानपुर शहर में एक गेस्ट हाउस के उद्घाटन समारोह में आईं भाभीजी घर पर हैं फेम गुलफाम कली (फाल्गुनी राजाणी) ने अपने सपनों को लेकर जिद्दी होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर लगन हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। टीवी एक्ट्रेस फाल्गुनी ने कानपुर की बोली और खानपान की चीजों की जमकर तारीफ की। फाल्गुनी राजाणी बर्रा - 8 जरौली रोड स्थित पीएस पैलेस के उद्घाटन समारोह में आईं थीं। शहर में सबसे ज्यादा उन्हें मीठापान पसंद आया। उन्होंने कहा कि यहां का पान तो आगरा के पान से भी बेहतर है इसके साथ ही गजक और रबड़ी का एक अलग ही स्वाद है। पान और गजक के स्वाद ने गुलफाम कली को अपना मुरीद बना लिया। जाते समय वो पान और गजक पैक कराकर ले भी गईं।

 
Bhabiji Ghar Par Hain actress Falguni Rajani in kanpur
डेमो - फोटो : अमर उजाला
फाल्गूनी राजाणी ने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से जीवन में कुछ मुश्किल नहीं है। बस ईमानदारी से मेहतन करने की जरूरत है। कॉलेज के समय में नहीं सोचा था कि अभिनेत्री बनूंगी, लेकिन आज हूं और हर कोई पहचानता भी है।
Bhabiji Ghar Par Hain actress Falguni Rajani in kanpur
डेमो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लोग बिना मेकअप के भी पहचान लेते हैं, और सेल्फी लेने के लिए लोगों का जमावड़ा लग जाता है। भाभीजी घर पर हैं सीरियल में कानपुर शहर की भाषा का खूब प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actress Falguni Rajani in kanpur
डेमो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस के निदेशक ने मुझे भाभी जी घर पर हैं सीरियल में ऑफर दिया। सीरियल की कहानी इतनी अच्छी लगी कि तुरंत ही हां कह दिया। लोगों को मेरा किरदार इतना पसंद आया कि लोग मेरे किरदार और मुझे जानने के लिए गूगल पर सर्च करने लगे।
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain actress Falguni Rajani in kanpur
डेमो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग मुझे सीरियल में पसंद करते हैं। उसी तरह से बाहर भी पंसद करते हैं। अपने किरदार से बहुत संतुष्ट हूं। यह सीरियल मेरी पहचान बना है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed