फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhabhi laid a trap after Kahasuni from Dewar in transaction of rupees

Kanpur News: रुपयों के लेनदेन में देवर से कहासुनी के बाद भाभी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Nov 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bhabhi laid a trap after Kahasuni from Dewar in transaction of rupees
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगापुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतका के ससुर के मुताबिक, विवाहिता के देवर के साथ बृहस्पतिवार की रात रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

आगापुर निवासी मौजीराम खेती करते हैं। मौजीराम के मुताबिक, उन्होंने पुत्र कालीचरण को मकान की मरम्मत कराने के लिए उधार के तौर पर 20 हजार रुपये दिए थे। पुत्र से रुपये वापस करने की बात भी कही थी। उनका छोटा पुत्र मुनेश भी पिता से रुपये की मांग करने लगा। बृहस्पतिवार की रात कालीचरण, उनकी पत्नी ज्ञानदेवी (32), मौजीराम और मुनेश में रुपये के लेनदेन पर बातचीत हो रही थी। बताया कि मुनेश रूपये लेने पर अड़ गया। मामला कहासुनी तक पहुंच गया। इस बात से ज्ञानवती मुनेश से नाराज हो गईं। शुक्रवार की सुबह कालीचरण शौच करने के लिए खेत की ओर चले गए। वापस आने पर वह कमरे की ओर गए। वहां उन्होंने साड़ी के फंदे से ज्ञानवती का शव लटका देखा। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। मृतका के परिवार में पति, पुत्री वैष्णवी और पुत्र शैलेंद्र है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed