फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beware of pickpockets in khaki uniform, then pickpocketed after taking a lift

Kanpur News: खाकी वर्दी वाले जेबकतरों से सावधान, फिर लिफ्ट लेकर काटी जेब

Wed, 11 Feb 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Beware of pickpockets in khaki uniform, then pickpocketed after taking a lift
कानपुर। सावधान, महाराजपुर इलाके में हाईवे पर इन दिनों खाकी वर्दी वाले जेबकतरों का गैंग घूम रहा है। शातिरों ने सोमवार सुबह भी एक बाइक सवार बुजुर्ग से लिफ्ट लेकर उसकी जेब काटकर 30 हजार रुपये पार दिए और भाग निकले। इससे पहले सात फरवरी को शातिरों ने तीन लोगों की जेब काटकर करीब 61 हजार रुपये पार कर दिए थे।
विज्ञापन

महाराजपुर थानाक्षेत्र के परसदेपुर गांव निवासी बुजुर्ग रामबाबू ने बताया कि उन्नाव के कोरारी गांव निवासी साली का ऑपरेशन होना है। वह इलाज के लिए 30 हजार रुपये लेकर मोपेड से कोरारी जा रहे थे। तिवारीपुर गांव के पास एक कार में बैठे चार खाकी वर्दीधारियों ने उन्हें रोका। एक ने कहा कि हमारे एक साथी को बैठा लो। इसे आगे जाना है। उन्होंने महाराजपुर तक साथ ले जाने की बात कहते हुए उसे बैठा लिया। रास्ते में वह युवक इधर-उधर की बातकर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन

महाराजपुर से करीब एक किलोमीटर पहले ही वर्दी पहने युवक ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। उन्हाेंने गाड़ी रोकी तो वह उतरकर पैदल चला गया। इसके बाद वह आगे बढ़ गए। कुछ दूर पहुंचने पर उन्होंने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी तो उन्हें जेब कटी होने का पता चला। जेब से 30 हजार रुपये गायब थे। सूचना देकर बेटों को मौके पर बुलाया और महाराजपुर थाने जाकर घटना की जानकारी दी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को तीन को बनाया था निशाना
कमालपुर गांव निवासी बाइक सवार धीरपाल सिंह को ऐसे ही पिछले शनिवार को बिना नंबर वाली बाइक पर सवार खाकी वर्दी वाले युवकों ने एसीपी चकेरी कार्यालय के सामने रोका था। एक ने साथी को कुछ आगे तक छोड़ने के लिए धीरपाल से कहा था। भरोसा कर उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया था। रास्ते में शातिर ने जेब काटकर 13.5 हजार रुपये पार कर दिए थे। वहीं जगईपुरवा लालबंगला निवासी नरेश सिंह ने भी एसीपी चकेरी कार्यालय के सामने खाकी वर्दी पहने व्यक्ति को लिफ्ट देने के बाद करीब 20 हजार रुपये गंवा दिए थे। उन्होंने भी महाराजपुर थाने में आरोपी की शिकायत की जबकि शमशाबाद से लौट रहे विजय कुमार ने खाकी वर्दीधारी कार सवारों से लिफ्ट ली थी। आरोप है कि कार सवार युवक ने जेब काटकर 27 हजार रुपये पार कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed