फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bengal artisan working in bullion market absconds with gold

सराफा कारीगर की कारीगरी: 11 दिसंबर को काम पर रखा, 16 की सुबह 30 लाख का सोना लेकर हुआ फरार

Sat, 16 Dec 2023 10:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Dec 2023 10:41 PM IST
सार

सराफा बाजार में काम करने वाला बंगाल का कारीगर 452 ग्राम सोना (करीब 30 लाख का) लेकर फरार हो गया। सराफा कारोबारी ने उसे 11 दिसंबर को काम पर रखा था और 16 दिसंबर की सुबह वह सोना समेटकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bengal artisan working in bullion market absconds with gold
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज सराफा बाजार से 15 किलोग्राम सोना व डेढ़ करोड़ की नकदी लेकर भागे कारीगर अभी पकड़े नहीं जा सके, इस बीच दूसरा मामला सामने आ गया। इस बार चौक सराफा बाजार में काम करने वाला बंगाल का कारीगर 452 ग्राम सोना (करीब 30 लाख का) लेकर फरार हो गया। सराफा कारोबारी ने उसे 11 दिसंबर को काम पर रखा था और 16 दिसंबर की सुबह वह सोना समेटकर फरार हो गया। इसका मतदाता पहचान पत्र भी फर्जी निकला।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक सराफा धोबी मोहाल तिलक पार्क निवासी तापस धन परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पर उनका सोना गलाने व पकाने का कारखाना है। उनके कारखाने में सात कारीगर हैं। तापस धन ने पुलिस को बताया कि अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले एक रिश्तेदार की सिफारिश पर उन्होंने 11 दिसंबर को प्रीतम मंडल नाम के कारीगर को काम पर रखा था। उसके पहचान पत्र में प्रीतम मंडल पिता निताई मंडल निवासी नानीकुल बागची बाजार हुगली पश्चिम बंगाल दर्ज है।
विज्ञापन


तापस के मुताबिक 15 दिसंबर को सभी लोग सो रहे थे। सुबह करीब छह बजे प्रीतम ने अपने और सात करीगरों की दराज का ताला तोड़कर 452 ग्राम सोना निकाला और भाग गया। सुबह उठे तो घटना का पता चला। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। प्रीतम व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। थाना प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि कारखाना मालिक की तहरीर मिली है। मामले की जांच और सोना लेकर भागे कारीगर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कराया था सत्यापन
पुलिस लगातार घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारी रखने से पहले सत्यापन कराने को कहती है। इसके बाद भी अनदेखी की जा रही है। सोना लेकर भागे प्रीतम मंडल का भी बगैर सत्यापन कराए काम पर रखा गया। प्रारंभिक जांच में प्रीतम का मतदाता पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed