फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bench press and deadlift competition starts on the 8th; registration will be held tomorrow

Kanpur News: बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता आठ से, कल होंगे पंजीकरण

Thu, 06 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bench press and deadlift competition starts on the 8th; registration will be held tomorrow
कानपुर। कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आठ व नौ नवंबर को सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज विष्णुपुरी में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता होगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग में करीब 400 खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतिभागियों का पंजीकरण सात नवंबर को दोपहर दो से शाम सात बजे तक कॉलेज परिसर में किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। इसी दौरान खिलाड़ियों का वजन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुरुषों के नौ और महिलाओं के आठ भार वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। वहीं राज्य टीम में चयनित खिलाड़ी 18 से 21 जनवरी तक हरिद्वार में होने वाली सुब्रतो क्लासिक राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी संघ के सदस्य अनिल कुशवाहा से फोन नंबर 9336658975 और अभ्युदय शुक्ला से 8400471436 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed