फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Behmai case: Hearing postponed due to lack of report of death of accused, now hearing will be held on January 6

बेहमई कांड : आरोपी की मौत की आख्या नहीं आने पर सुनवाई टली, अब छह जनवरी को होगी सुनवाई

Tue, 04 Jan 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Behmai case: Hearing postponed due to lack of report of death of accused, now hearing will be held on January 6
कानपुर देहात। बेहमई कांड के आरोपी की मौत की आख्या पुलिस की ओर से न आ पाने से सोमवार को मामले की सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अब छह जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन

बेहमई गांव में फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को अपने साथियों के साथ मिलकर 26 लोगों को लाइन में खड़ाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें बीस लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में गांव के राजाराम सिंह ने फूलन समेत अन्य डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के वादी समेत अधिकांश आरोपियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में हो रही है। एक दिसंबर को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नरायन दुबे ने आरोपी भीखा की मौत 19 नवंबर को होने का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। इस पर कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी थी। सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन आरोपी भीखा की मौत की आख्या न आने से मामला फिर टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान विश्वनाथ कोर्ट में मौजूद रहा। श्यामबाबू के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी पोसा जेल में है। अत्यधिक वृद्ध व बीमार होने की वजह से उसे कोर्ट नहीं लाया जा रहा है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि मृतक आरोपी की आख्या न आने से सुनवाई की तिथि छह जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed