फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Befriended a girl after telling her she was a Hindu, residents of the neighborhood got suspicious, caught in q

Unnao: हिंदू बताकर की युवती से दोस्ती, फिर आने-जाने लगा था घर, मोहल्लेवासियों को हुआ शक...पूछताछ में पकड़ा गया

Fri, 09 Jun 2023 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

Unnao Crime: कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवती और युवक के बीच काफी समय से संबंध हैं। वह युवती को ले जाने की फिराक में था। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे भी हैं।  युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Befriended a girl after telling her she was a Hindu, residents of the neighborhood got suspicious, caught in q
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले विशेष वर्ग के युवक ने हिंदू बन युवती से दोस्ती बनाई और घर आने लगा। गुरुवार को युवती घर पर अकेली थी। युवक को देख मोहल्लेवासियों को शक होने पर उन्होंने एक हिंदू संगठन को सूचना दी।

विज्ञापन

पूछताछ में युवक के मुस्लिम होने की पुष्टि पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। कांशीराम कालोनी निवासी युवक रियासत अली ने खुद को बउवा गुप्ता बताकर एक मोहल्ला निवासी युवती से दोस्ती बनाई और उसके घर आने जाने लगा। मोहल्लेवासियों को शक भी हुआ।
विज्ञापन

जब युवती के परिजनों को कोई आपत्ति न देख वह शांत रहे। गुरुवार को युवती घर पर अकेली थी। उसी दौरान यह युवक भी पहुंच गया। मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी को दी। वह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पूछताछ की, तो हकीकत सामने आई। उसने बताया कि वह युवती को ले जाने की फिराक में था। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि युवती और युवक के बीच काफी समय से संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed