फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Before the varmala, the girlfriend pleaded with the police to stop the wedding, breaking the relationship.

Kanpur News: वरमाला से पहले प्रेमिका ने पुलिस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार, टूटा रिश्ता

Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Before the varmala, the girlfriend pleaded with the police to stop the wedding, breaking the relationship.
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में वरमाला की रस्म के शुरू होने से कुछ समय पहले दूल्हे की प्रेमिका ने पुलिस को कॉल कर शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पुलिस के गेस्टहाउस पहुंचकर जानकारी देते ही वधू पक्ष के लोग विफर गए और शादी करने से इन्कार कर दिया। गहमागहमी शुरू होने से पहले ही दूल्हा मौके से खिसक गया। पुलिस मामले में पूछताछ के लिए दूल्हे के पिता व चचेरे भाई को थाना में बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

गजनेर कस्बा निवासी एक युवक की शादी कानपुर नगर के न्यू श्याम नगर निवासी युवक के साथ शुक्रवार को होनी थी। इससे पहले दोनों पक्ष के लोग नौबस्ता के एक गेस्ट हाउस में तिलक व अन्य रस्मों को पूरा कर चुके थे। शुक्रवार शाम को दूल्हा बरात के साथ तय समय पर पहुंच गया। द्वारचार व अन्य रस्मों के बाद रात 11:30 बजे के करीब दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा ही था तभी गेस्ट हाउस में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी युवती ने दूल्हे के साथ सात साल से संबंध होने की बात कहकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस दूल्हे के परिजन को थाने आकर बयान दर्ज करवाने के बात कहकर चली गई। इधर इस बात की जानकारी होते ही वधू पक्ष के लोग विफर गए और शादी करने से इन्कार कर दिया। मामला तनावपूर्ण होता देख दूल्हा व बराती धीरे से गेस्ट हाउस से खिसक गए। पुलिस के कहने पर थाना पहुंचे दूल्हे के पिता व चचेरे भाई को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। बरात बैरंग लौट जाने के बाद देर शाम तक वर व वधू पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए रुपयों के लेनदेन को लेकर थाना के बाहर देर शाम तक समझौता करते दिखे। गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे के परिजन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मामले में दोनों पक्ष में समझौता की बात चल रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाएगी की तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed