फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Before the festival, every ward will get four sanitation workers

Kanpur News: त्योहार से पहले हर वार्ड को मिलेंगे चार-चार सफाई कर्मी

Tue, 02 Sep 2025 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Before the festival, every ward will get four sanitation workers
कानपुर। त्योहारों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हर वार्ड में चार-चार सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यह फैसला सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुआ। बैठक में गृहकर में छूट 30 सितंबर तक बढ़ाने, कन्वेंशन सेंटर के संचालन, विकास कार्यों, नानाराव पार्क स्थित श्री श्याम महोत्सव स्थल का आवंटन कम धनराशि में करने का फैसला हुआ। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम से अहिरवां एयरपोर्ट का नामकरण, न्यू शिवली रोड, दादानगर पुल, नामकरण सहित कई प्रस्ताव स्वीकृत हुए।
विज्ञापन

नगर निगम समिति कक्ष में दोपहर में हुई बैठक के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के लिए श्याम महोत्सव स्थल का आवंटन कराने पर अब उसी दिन का शुल्क लगेगा जिस दिन कार्यक्रम होगा। कार्यकारिणी ने तय किया कि आवंटन तिथि से एक दिन पहले और बाद का शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक दिन का शुल्क 51,000 रुपये (जीएसटी सहित) है। इसी तरह गृहकर जमा करने में 10 प्रतिशत छूट की अवधि एक माह बढ़ाई गई। 1.59 करोड़ रुपये से गोपाला टावर से प्रतिष्ठा गेस्ट हाउस तक इंटरलाकिंग टाइल्स से फुटपाथ निर्माण, सड़कों के निर्माण सहित सात विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
विज्ञापन

गोद दिए गए सभी पार्कों, रैन बसेरा, बरातशालाओं को नगर निगम कब्जे में लेगा। महापौर ने बताया कि परशुराम वाटिका का गेट यथावत रहेगा। नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर को नगर निगम को हस्तांतरित करने और नगर निगम को वर्ष में 30 दिन तक निशुल्क कार्यक्रम करने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सिद्धनाथ घाट में शवदाह गृह की देखभाल के लिए कर्मचारी की नियुक्ति का प्रस्ताव भी बैठक में पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
नामकरण के ये प्रस्ताव हुए स्वीकृत

- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम पर हुआ अहिरवां एयरपोर्ट, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा पत्र।
- दादानगर पुल का नाम विश्वकर्मा श्रम सेतु रखने का प्रस्ताव स्वीकृत।
- नया शिवली रोड अब शोभन सरकार मार्ग होगा।
- नवाबगंज गल्ला मंडी चौराहे का नाम स्वर्गीय रमेश वर्मा के नाम पर करने का प्रस्ताव पास।
- वार्ड-21 (खाड़ेपुर) के पूर्व बूथ अध्यक्ष, पूर्व बीआरसी समन्वयक दिवंगत राम गोपाल शुक्ल के नाम से मोहल्ले का नामकरण।
- एक्सप्रेस रोड जाने वाले मार्ग अब पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राम प्रकाश गुप्ता के नाम से जाना जाएगा।
- इंद्रानगर-मकड़ीखेड़ा मुख्य मार्ग से मकड़ीखेड़ा में दिवंगत योगेश दीक्षित के मकान तक जाने वाले मुख्य ढलान मार्ग का नाम स्वर्गीय योगेश दीक्षित मार्ग किया गया।

- वार्ड 66 (पशुपतिनगर) में क्रिया घर से पोस्ट आफिस तक मार्ग का नाम पंडित देवी प्रसाद अवस्थी के नाम पर हुआ।
-पनकी भाटिया तिराहे से स्टेशन मोड़ मार्ग का नाम अहिल्या बाई होल्कर मार्ग हुआ।
- वार्ड-25 (नवीननगर काकादेव) में स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा मार्ग डबल पुलिया से शास्त्री ढाल के पास चौराहे का नाम विश्वकर्मा चौक करने का प्रस्ताव स्वीकृत।
-वार्ड 62 (स्वर्ण जयंती विहार) में नई सोसाइटी का नाम अटलनगर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed