फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Before the ceremony of Kaleva in Hamirpur, the groom fell after being dizzy, the bride refused to marry

Hamirpur News: कलेवा से पहले चकराकर गिरा दूल्हा, दुल्हन का शादी से इनकार, बैरंग लौटी बारात

Thu, 02 Jun 2022 05:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 05:32 PM IST
सार

मौदहा कोतवाली क्षेत्र में आई बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। दरअसल, कलेवा से पहले  दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। लोगों ने दूल्हे को मिर्गी आने की बात कहना शुरू कर दिया। यह सुनकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

 

विज्ञापन
Before the ceremony of Kaleva in Hamirpur, the groom fell after being dizzy, the bride refused to marry
हमीरपुर में दुल्हन का शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बिहरका गांव में आई एक बारात में कलेवा से पहले दूल्हा चकराकर गिर पड़ा। इसके चलते दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई, जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। किसी पक्ष ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है। आपस में सुलह समझौते की बैठकें जारी हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम बिहरका निवासी बड़े कुशवाहा के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। 31 मई को उसकी बड़ी बेटी खुशबू का विवाह होना था, जिसमें कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम अरतरा निवासी रामकरण पुत्र बच्ची लाल शाम होते ही अपनी बारात लेकर खुशबू को ब्याहने बिहरका पहुंचे थे। 
विज्ञापन

यहां जनातियों द्वारा बारात का स्वागत किया गया। रात्रि में रामकरण की बारात जनवासे से उठ कर लड़की वालों के दरवाजे धूम धड़ाके के साथ पहुंची। रामकरण और खुशबू ने सात फेरे लेने के बाद जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जून की सुबह जब दूल्हा कलेवा के लिए की रस्म के लिए लड़की पक्ष के घर पहुंचा, तभी कलेवा के दौरान अचानक रामकरण बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके मुंह से झाग निकलता देख कलेवा में बैठे रामकरण के भाइयों और मौजूद महिलाओं में हड़कंप मच गया। । 

महिलाओं में दूल्हे को मिर्गी आने को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई। दुल्हन ने इस घटना के बाद रामकरण के साथ अपनी विदाई करने से इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के काफी प्रयास के बाद भी बात बनते ना देख रामकरण को बिना दुल्हन के ही मायूस होकर अपने  घर लौटना पड़ा। वहीं, इस घटना से दोनों पक्षों के घरों में खुशी का माहौल मायूसी में बदल गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed