{"_id":"5f8ec8bdb36998011d55b6f3","slug":"before-the-by-election-there-was-a-stir-in-the-bsp-two-former-mlas-held-the-sp-and-60-bsps-joined-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव से पहले बसपा में मची हलचल, दो पूर्व विधायकों ने सपा का तो 60 बसपाइयों ने थामा भाजपा का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव से पहले बसपा में मची हलचल, दो पूर्व विधायकों ने सपा का तो 60 बसपाइयों ने थामा भाजपा का हाथ
Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
बहुजन समाज पार्टी के लिए सोमवार का दिन ठीक नहीं रहा। उपचुनाव से ठीक पहले एक तरफ पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने सपा का हाथ थाम लिया तो करीब 60 कार्यकर्ता ने बसपा का साथ छोड़ दिया। बसपा के दो नेताओं पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर राकेश कटियार और सिकंदरा से बसपा के टिकट पर जिला पंचायत का चुनाव लड़े फरमान अली पप्पू के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभी कई और बसपा नेता पार्टी में शामिल होंगे। इस बीच स्वतंत्र देव ने घाटमपुर में एक ही दिन में छह सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे व अन्य लोग मौजूद रहे।
डैमेज कंट्रोल करने आज आएंगे मुनकाद अली
बसपाइयों के लगातार दूसरी पार्टी में जाने के सिलसिले को रोकने के लिए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली मंगलवार को घाटमपुर पहुंचेंगे। इससे पहले वह महानगर स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।