Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bed sheets missing from beds in 100-bed hospital

Kanpur News: 100 शैया अस्पताल में बेडों पर चादरें गायब

Sat, 07 Nov 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bed sheets missing from beds in 100-bed hospital
छिबरामऊ। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावों के बीच 100 शैया अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बेड पर चादरें तक नहीं मिलीं। शनिवार को यह नजारा देखकर निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा का पारा चढ़ गया। उन्होंने जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मी से जवाब तलब किया तो वह संतोषजनक जवाब देने के बजाय बहाने बनाने लगा। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाते हुए भविष्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा निरीक्षण के दौरान वह सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां कई बेडों पर चादरें नहीं बिछी थीं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा और साफ-सफाई को लेकर बरती जा रही इस लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित स्वास्थ्य कर्मी से जवाब मांगा तो वह अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए बहाने बनाने लगा। इस पर सीएमओ ने सीएमएस को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ नर्सों को मरीजों और तीमारदारों के साथ शालीनता से पेश आने तथा अपने व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दीपावली पर आतिशबाजी से झुलसने वाले मरीजों की संभावित संख्या को देखते हुए सीएमओ ने अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed