{"_id":"677fd76f33eaa6f6420fd9f5","slug":"beating-a-prisoner-after-keeping-him-hungry-for-three-days-court-held-the-jailer-guilty-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन भूखा रखकर कैदी की पिटाई: कोर्ट ने जेलर को माना आरोपी, कहा- जेल अधीक्षक करें निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन भूखा रखकर कैदी की पिटाई: कोर्ट ने जेलर को माना आरोपी, कहा- जेल अधीक्षक करें निष्पक्ष जांच
Thu, 09 Jan 2025 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:35 PM IST
सार
Farrukhabad News: जेलर ने तीन दिन तक भूखा रखकर कैदी की पिटाई की थी। मामले में कोर्ट ने जेलर को आरोपी माना है। साथ ही जेल अधीक्षक को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराता बंदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला जेल में बंदी के साथ की गई मारपीट के मामले में न्यायालय ने जेलर को आरोपी माना है। कोर्ट ने जिला कारागार अधीक्षक को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। चेतावनी दी कि क्रास जांच में अगर हेराफेरी मिलती है तो उन्हें भी दोषी माना जाएगा।
जिला जेल में जानलेवा हमले की सजा काट रहे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी बंदी विकास सक्सेना को तीन दिन भूखा रख मारपीट किए जाने के मामले में बीते दिन तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र सचान ने बंदी का मेडिकल परीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे।
गुरुवार को कोर्ट में जो मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, उसमें बंदी विकास सक्सेना के शरीर में चोटों के निशान पाए गए। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र सचान ने जिला कारागार अधीक्षक को आदेश दिए कि वे बताएं कि जेल में निरुद्ध रहते हुए बंदी विकास के चोटें कैसे आईं। सात जनवरी का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर कोर्ट को दें। बंदी ने बयान में जेलर का नाम नहीं बताया है। ऐसे में बंदी से आरोपी जेलर की पहचान कराकर उसका नाम आख्या में दें। नाम स्पष्ट होने पर आरोपी जेलर अपना पक्ष तीन दिन में कोर्ट को दें। 13 जनवरी को इस मामले की पत्रावली प्रस्तुत की जाए। इसी दिन आरोपी जेलर व बंदी भी उपस्थित हों।

Trending Videos
बंदी विकास ने दर्ज कराए लिखित बयान
बंदी विकास के गुरुवार को कोर्ट में लिखित बयान दर्ज किए गए। लिखित बयान में बंदी विकास ने कहा कि तीन दिन पहले जेलर ने मुझसे 50 हजार रुपये मांगे। इस पर उसने कहा कि मेरे घर पर कोई नहीं 12 अप्रैल 2021 से जिला कारागार में निरुद्ध है। पैसे देने में असमर्थता जताने पर कहा कि पैसे नहीं दोगे तो फंसा देंगे। पांच साल की सजा होगी। एक लाख का जुर्माना होगा। सुबह उन्होंने कार्यालय में चाय से पहले बुला लिया। इसके बाद दोपहर 11 बजे तो जेलर गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीट।