फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   be missed now Voters

चूक गए हैं तो अब बनें वोटर

Mon, 26 Jan 2015 02:54 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
be missed now Voters
मतदाता दिवस पर लगे कैंप में वोटर बनने से चूक गए हैं तो परेशान न हो। आप अभी भी वोटर बन सकते हैं। अब आपको तहसील, अपने संबंधित एसीएम और निर्वाचन दफ्तर से फार्म लेकर भरना होगा। आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। मतदाता दिवस पर शहर में कई स्थानों पर रैली निकालकर शपथ दिलाई गई। कई बूथ पर बीएलओ नहीं पहुंच सके। दर्जनों स्थानों पर दोपहर में ही फार्म खत्म होने से लोगों को दिक्कत रही। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने कहा है कि बरसात और अन्य कई कारणों से करीब तीन-चार दर्जन बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंच सके। कई बूथों पर दोपहर में ही फार्म खत्म होने की शिकायतें आईं। जो लोग वोटर बनने के लिए रविवार को फार्म नहीं भर सके हैं वह अब भर सकते हैं।
विज्ञापन

हलीम मुस्लिम पीजी कालेज की एनएसएस टीम ने वोटर जागरूकता रैली निकासी। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने डा. तनवीर अख्तर ने शपथ दिलवाई। रैली का नेतृत्व डा. मुहम्मद अरशद ने की। इस मौके पर सभी से अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की गई। डा. अरशद ने कहा कि प्रजातंत्र में वोट की बहुत अहमियत होती है। हर शहरी को अपने वोट की कद्र करते हुए इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर आमिर जावेद, शकील अहमद, नौशीन बानो, फैज आलम, मुहम्मद जहीर, शफात, मुहम्मद हसन मौजूद थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमपुरवा और परमपुरवा द्वितीय ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। रैली में प्रधानाध्यापिका मीना शुक्ला और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज पुष्पा वर्मा और अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
इस तरह मोबाइल से बनें वोटर
अपने मोबाइल हैंड सेट को साथ रखें और निम्न स्टेप अपनाएं। इंटरनेट कंप्यूटर पर किसी भी ब्राउड जैसे इंटरनेट एक्सप्लोरर, ओपेरा, क्रोम पर निम्न स्टेप क्लिक करें-
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेप 1-www.ceouttarpradesh.nic.in  पर ऑन लाइन सिटीजन सर्विसेस अथवा www.eci-citizenservices.nic.in यूआरएल टाइप कर इंटर का बटन दबाएं।
स्टेप 2-न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें तथा अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर का बटन दबाएं। तीन सेकेंड के अंदर आपके मोबाइल पर एसएमएस द्वारा कोड मिलेगा। अब आपका यूजर आईडी, आपका मोबाइल नंबर तथा एसएमएस से प्राप्त कोड, आपका पासवर्ड होगा। इस प्रक्रिया को अपना कर लॉगिन करें।

स्टेप 3-सबमिट न्यू एप्लीकेशन फॉर इनक्लूजन इन रोल पर क्लिक करें।
स्टेप 4-फॉर्म 6 पर क्लिक करें। फार्म पर नाम, पता आदि संपूर्ण विवरण भरें तथा अपना फोटो, पते की पुष्टि के लिए कोई साक्ष्य जैसे-राशन कार्ड, बिजली, टेलीफोन बिल को स्केन कर फॉर्म के साथ सबमिट करें। जन्मतिथि अंकित करने के लिए डॉक्यूमेन्ट अपलोड कर सबमिट कर दें।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed