Kanpur: पटाखे छुड़ाते वक्त सावधानी बरतें, दिवाली की खुशियां बांटें, इन नियमों का पालन करें
दिवाली पर पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि खुशियां बांटें और सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करें और सिर्फ ग्रीन पटाखे छुड़ाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सुरक्षित दिवाली मनाएं। सावधानी बरतें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुछ जगहों की ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। जहां-जहां पटाखा बाजार लगा है वहां पर दमकल विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
ये करें....
- आतिशबाजी के वक्त बच्चों के साथ परिजन जरूर मौजूद रहें।
- सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें।
- पटाखों को समतल स्थान पर रखकर ही जलाएं।
- कम आवाज वाले पटाखों का इस्तेमाल करें।
- जहां पर पटाखे जलाएं वहां पर पानी भरकर जरूर रख लें।
ये न करें....
- पटाखों को हाथ में पकड़कर न जलाएं।
- जो पटाखे समय पर नहीं जलते हैं, उनको हाथ से न उठाएं।
- पटाखों को जेब में न रखें।
- सड़क, फुटपाथ व अन्य सार्वजनिक स्थान पर पटाखे जलाने से बचें।
- पटाखों को लेकर किसी तरह का खिलवाड़ न करें।
- पेट्रोल पंप, तेल भंडार या अन्य किसी भीड़भाड़ वाले इलाकों व ज्वलनशील पदार्थ के भंडारण की जगह पर पटाखे न जलाएं।
समस्या हो डायल करें
पुलिस कंट्रोल रूम: 112
फायर कंट्रोल रूम: 101
फायर स्टेशन किदवई नगर: 9454418408
फायर स्टेशन कर्नलगंज: 9454418398
फायर स्टेशन घाटमपुर: 9454418404
फायर स्टेशन बिल्हौर: 9454418410
फायर स्टेशन फजलगंज: 0512-2218999
फायर स्टेशन लाटूश रोड: 9454418400
फायर स्टेशन मीरपुर:9454418402
फायर स्टेशन जाजमऊ: 9454418406